बजट 2018: हिंदी में लाइव अपडेट
11.33 बजे: शिक्षा में सुधार के लिए तकनीक का प्रयोग बढ़ाएगी सरकार 11.26 बजे: देश के गरीबों के लिए सरकार काम कर रही है. गरीब महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना में फ्री गैस कनेक्शन दिया गया. इसके तहत 2.5 करोड़ और गैस कनेक्शन दिए जायेंगे. 11.23 बजे: कृषि क्षेत्र के लिए 8.5 लाख करोड़ की तुलना में 10 लाख करोड़ का आवंटन पिछले बजट में किया गया. अगले साल के लिए यह आवंटन 11 लाख करोड़ रुपये किया जाता है 11.22 बजे: सोलर पंप लगाने पे हम किसानों को मदद उपलब्ध करायेंगे 11.18 बजे: भारत कृषि प्रधान देश है. हमने अब तक इस पर ध्यान नहीं है, इस हिसाब से अब हम विशेष कृषि उत्पादन समिति बनायेंगे. इस उद्योगों के लिए क्लस्टर की तर्ज पर होगा. 11.17 बजे: कृषि मार्केटिंग कमिटी को मजबूत बनाने पर सरकार ध्यान दे रही है 11.16 बजे: अगर बाजार मूल्य कम है तो सरकार एमएसपी पर किसानों का फसल खरीदेगी. नीति आयोग के साथ मिलकर सरकार इसकी व्यवस्था करेगी 11.15 बजे: अनाज खरीद की बेहतर व्यवस्था की गयी है. हर फसल के लिए किसानों को उपज लागत का 150% मूल्य मिलेगा. इसके लिए यही न्यूनतम समर्थन मू...