किन शेयरों पर करें फोकस, क्या है खबर
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
टीवीएस मोटर
साल दर साल आधार पर जनवरी में टीवीएस मोटर की बिक्री 31 फीसदी बढ़ी है। इस साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.71 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जनवरी में टीवीएस मोटर ने कुल 2.07 लाख गाड़ियां बेची थी।
आयशर मोटर्स
जनवरी 2018 में आयशर मोटर्स की रॉयल एनफील्ड बाइक की बिक्री में 31 फीसदी की बढ़त हुई है। जनवरी में कंपनी ने 77878 रॉयल एनफील्ड बाइक बेची है। जबकि जनवरी 2017 में कंपनी ने 59676 रॉयल एनफील्ड बाइक बेची थी। जनवरी में सालाना आधार पर रॉयल एनफील्ड बाइक का एक्सपोर्ट भी 1543 से बढ़कर 1673 यूनिट रहा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
जनवरी 2018 में एमएंडएम ने कुल 52,048 वाहन बेचे हैं जबकि कंपनी ने जनवरी 2017 में 39386 वाहन बेचे थे। वहीं, जनवरी में एमएंडएम की ट्रैक्टर बिक्री में 38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जनवरी 2018 में एमएंडएम ने कुल 21875 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि कंपनी ने जनवरी 2017 में 15909 ट्रैक्टर बेचे थे।टाटा मोटर्स
साल दर साल आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री 25.5 फीसदी बढ़ी है। इस साल जनवरी में टाटा मोटर्स ने कुल 64,341 वाहन बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में टाटा मोटर्स ने कुल 51,270 वाहन बेचे थे।
अशोक लेलैंडसाल दर साल आधार पर जनवरी में अशोक लेलैंड की बिक्री 21.7 फीसदी बढ़ी है। इस साल जनवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 18,101 वाहन बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में अशोक लेलैंड ने कुल 14,872 वाहन बेचे थे।
फोर्टिस हेल्थ
सोसाइटी जनराली ने 135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर फोर्टिस हेल्थ के 34.6 लाख शेयर बेचे हैं।
वी-मार्ट रिटेल
बॉटम बिलियन फंड ने 1515 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वी-मार्ट रिटेल के 1,05,873 शेयर खरीदे हैं।
जैन इरिगेशन
सोसाइटी जनराली ने 135 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जैन इरिगेशन के 31 लाख शेयर खरीदें हैं।
गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स
एलआईसी ने गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स में 0.21 फीसदी हिस्सा खरीदा है। एलआईसी की गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स में हिस्सेदारी बढ़कर 5.02 फीसदी हो गई है।
इंफो एज
इंफो एज ने जोमैटो में 5 करोड़ डॉलर में 6.66 फीसदी हिस्सा बेचा है। इंफो एज ने अलीबाबा ग्रुप की आन्ट फाइनेंस कंपनी को हिस्सा बेचा है। 15 अप्रैल तक सौदा पूरा होने की उम्मीद है।अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया 8817002233 पर कॉल करें
http://www.starindiaresearch.com पर जाएं




Comments
Post a Comment