कमोडिटी मार्केट: कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक-स्टार इंडिया मार्किट रिसर्च



अमेरिका में भंडार बढ़ने से कच्चे तेल की तेजी पर ब्रेक लग गई है। ब्रेंट का दाम 70 डॉलर के नीचे फिसल गया है। इसमें करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। दरअसल कल अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की इन्वेंट्री रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक अमेरिका में क्रूड का भंडार 53 लाख बैरल बढ़ गया है। आज वहां एनर्जी डिपार्टमेंट की भी रिपोर्ट आएगी, जिसपर बाजार की नजर बनी हुई है।

सोने और चांदी में सुस्त कारोबार हो रहा है। हालांकि कल की गिरावट के बाद सोना फिर से संभलने की कोशिश कर रहा है। इसका दाम 1350 डॉलर के नीचे आ गया है। जहां से हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव करीब 0.5 फीसदी चढ़ गया है। डॉलर में नरमी से आज लंदन मेटल एक्सचेंज पर बेस मेटल में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है।


एग्री की बात करें तो चना और सरसों एमएसपी से काफी नीचे हैं। इसीलिए किसानों को राहत के लिए  राजस्थान में सरसों और चना खरीद की तैयारियां कमोबेश पूरी हो गई हैं। अगले हफ्ते यानि सोमवार से प्रदेश में सरकार चना और सरसों की खरीद शुरू कर देगी। 8 लाख टन सरसों और 4 लाख टन चना खरीदने की योजना है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी किसानों से एमएसपी पर सरसों और चना खरीदने का फैसला किया है। ये दोनों राज्य चना और सरसों की खेती के बड़े उत्पादक हैं। वैसे आज सरसों में तेजी लौटी है और इसका दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। वहीं चने की गिरावट भी थम गई है। इस बीच ग्वार में गिरावट गहरा गई है। इसका दाम पिछले 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया है।

कोटक कमोडिटीज की निवेश सलाह

कच्चा तेल एमसीएक्स (अप्रैल वायदा): बेचें - 4230/4240, स्टॉपलॉस - 4278, लक्ष्य - 4160

सोना एमसीएक्स (अप्रैल वायदा): खरीदें - 30650, स्टॉपलॉस - 30560, लक्ष्य - 3080/30840

जिंक एमसीएक्स (अप्रैल वायदा): खरीदें - 212.60/212.00, स्टॉपलॉस - 210.80, लक्ष्य - 214.80

कॉपर एमसीएक्स: बेचें - 431, स्टॉपलॉस - 434.50, लक्ष्य - 426

ग्वार सीड एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा): बेचें - 4124/4130, स्टॉपलॉस - 4168, लक्ष्य - 4060

चना एनसीडीईएक्स: खरीदें - 3680/3685, स्टॉपलॉस - 3640, लक्ष्य - 3750



For More Information 
Give a Missed Call-8817002233
Mail Us = starindiamarket@gmail.com
Visit- https://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

Comments

Popular posts from this blog

STARINDIA Market Research Stock Cash | Call 8817002233

Daily Nifty News Letter

Daily Nifty News Letter-Star India Market Research 3/27/2018